Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी पत्नी राजे के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों के पहुंचने से गांव में हलचल मच गई। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से आए करीब 70–80 लोग शमशान पर दिनक्रिया करने पहुंचे थे।

पुलिस ने एहतियातन उठाया कदम

ग्रामीणों ने बाहरी लोगों की गतिविधियों पर आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी 70–80 लोगों को हिरासत में लिया और पूवर्ती से सुकमा ले जाकर पूछताछ की। देर रात तक चली पूछताछ के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह एहतियातन कार्रवाई थी, ताकि क्षेत्र में किसी प्रकार का तनाव या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों ने बाहरी लोगों के इस तरह आने पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि “हिड़मा के नाम पर माहौल बनाने की कोशिश मत कीजिए, हमें जो करना है हम खुद करेंगे।”

इस घटना से यह स्पष्ट हुआ कि बाहरी लोगों द्वारा स्थानीय समुदाय के भावनात्मक स्थलों पर हस्तक्षेप करने पर स्थानीय स्तर पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249