Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर हत्याकांड: शक, दरिंदगी और मौत; प्रेमी ने प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल, 12 पसलियां तोड़ीं, पुलिस ने 8 दिन बाद चिरमिरी से दबोचा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 8 दिनों की कड़ी मशक्कत और संभाग स्तरीय घेराबंदी के बाद पुलिस ने उस दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपनी ही लिव-इन पार्टनर की नृशंस हत्या की थी। आरोपी ने न केवल महिला की हत्या की, बल्कि उसके साथ ऐसी हैवानियत की जिसे सुनकर रूह कांप जाए।

वारदात का खौफनाक मंजर: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा

3 अप्रैल की सुबह महामाया प्रवेश द्वार के पास एक झोपड़ीनुमा मटन दुकान में महिला का लहूलुहान शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने आरोपी की क्रूरता की सारी हदें उजागर कर दीं। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल डाल दी थी। हमले में महिला की 12 पसलियां टूट गई थीं। उसके फेफड़े और दिल बुरी तरह डैमेज हो गए थे। सिर की तीन हड्डियां टूटी हुई थीं और गला दबाने के भी निशान मिले थे।

शक ने बनाया हैवान: 6 साल का रिश्ता खून में बदला

आरोपी मिथुन उर्फ पंडा (निवासी प्रतापपुर) और मृतक महिला पिछले 6 साल से प्रेम संबंध में थे। दोनों साथ रहकर कबाड़ बीनने का काम करते थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि महिला का किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध है। इसी शक की आग में जलकर उसने वारदात की रात पहले महिला से दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

क्राइम सीन का री-क्रिएशन: देर रात कांप उठी घटनास्थल

चिरमिरी से गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी को अंबिकापुर लाया। पुलिस की विशेष टीम उसे उस झोपड़ी में ले गई जहाँ वारदात हुई थी। वहां भारी सुरक्षा के बीच क्राइम सीन री-क्रिएशन कराया गया। आरोपी ने पत्थर उठाकर दिखाया कि किस तरह उसने सिर और सीने पर ताबड़तोड़ वार किए थे।

कैसे गिरफ्त में आया 35 हजार का इनामी कातिल?

घटना के बाद आरोपी मिथुन ट्रेन के जरिए नागपुर हाल्ट भागा और फिर वहां से अपना हुलिया बदलकर चिरमिरी पहुँच गया। वह वहां अपने एक रिश्तेदार के यहाँ छिपकर ईंट भट्ठे में मजदूरी करने लगा था। आईजी ने 30 हजार और एसएसपी ने 5 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को खोजने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया और संभाग भर में स्केच जारी किए। शुक्रवार को चिरमिरी अस्पताल परिसर में संदिग्ध हालत में घूमते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया।

बेटे ने भी बना ली थी दूरी, परिजनों ने मांगी फांसी

मृतक महिला का पति 10 साल पहले गुजर चुका था। वह अपने 25 साल के बेटे से अलग रहती थी। बेटा उसकी और प्रेमी की नशे की आदतों और अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से उनसे दूर रहता था। आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही परिजनों ने थाने पहुँचकर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है।

इस जघन्य हत्याकांड ने अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। कांग्रेस और महिला कांग्रेस ने इसे लेकर कैंडल मार्च निकाला था और 11 मीटर लंबी सफेद साड़ी पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर इसे राष्ट्रपति को भेजने का निर्णय लिया था।


Related Posts

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: धुरकोट नहर में मिला लापता युवक का शव, 16 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिली सफलता

जांजगीर-चांपा। जिले के जांजगीर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ पिछले…

1 of 269