Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जशपुर में दर्दनाक हादसा: शादी के अगले ही दिन दूल्हे की मौत, टेंट सामान ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरपोड़ी में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। टेंट सामान से लदे ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान देवांगन सिदार के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज एक दिन पहले ही हुई थी।

ढलान पर ब्रेक फेल, पलट गया ट्रैक्टर
मिली जानकारी के अनुसार, देवांगन सिदार अपनी शादी का टेंट सामान छोड़ने पास के गांव जा रहा था। उसके साथ तीन दोस्त भी ट्रैक्टर में सवार थे। इसी दौरान ढलान पर ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चारों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां देवांगन की हालत नाजुक देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

एक दिन पहले ही हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि जिस घर में एक दिन पहले शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी भी फीकी नहीं पड़ी थी कि यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है। हादसे में घायल अन्य तीन युवकों का अस्पताल में इलाज जारी है। पत्थलगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी बस्तर की संस्कृति, राष्ट्रपति करेंगी ‘बस्तर पंडुम 2026’ विजेताओं का सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं को आज राष्ट्रीय…

CG NEWS- साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा ने डसा; मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर…

कांकेर में मलेरिया का कहर जारी: छात्रावास के छात्रों के बाद अब महिला की मौत, स्वास्थ्य अमले में हड़कंप

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार खतरनाक रूप लेता जा…

1 of 439