Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में बनेंगे 4 नए इंडस्ट्रियल पार्क, रोजगार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क विकसित करने का बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई।

समिति की दूसरी बैठक में चार जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत राजनांदगांव के पटेवा में स्पेशल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, धमतरी के पटेवा में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, जांजगीर-चांपा के धूम्रपाली-सलखान क्षेत्र में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तथा बस्तर के नियानार में मल्टी सेक्टर मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किए जाएंगे।

यह पहल केंद्र सरकार की भारत औद्योगिक योजना के तहत की जा रही है, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार अपनी औद्योगिक विकास नीति के अनुरूप लागू कर रही है। परियोजनाओं को समयबद्ध स्वीकृति और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

बैठक में वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. सारांश मित्तर, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव इफ्फत आरा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राज्य सरकार का मानना है कि इन नए औद्योगिक पार्कों के विकसित होने से निवेश को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की औद्योगिक अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Related Posts

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी बस्तर की संस्कृति, राष्ट्रपति करेंगी ‘बस्तर पंडुम 2026’ विजेताओं का सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोक परंपराओं को आज राष्ट्रीय…

CG NEWS- साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा ने डसा; मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर…

कांकेर में मलेरिया का कहर जारी: छात्रावास के छात्रों के बाद अब महिला की मौत, स्वास्थ्य अमले में हड़कंप

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार खतरनाक रूप लेता जा…

1 of 438