रायपुर : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शुक्रवार को उन्हें न्यायिक मजिस्ट्रेट जेनिफर लकड़ा की अदालत में पेश किया गया, जहाँ पुलिस ने केस की गंभीरता, लंबित FIRs और पूछताछ की आवश्यकता का हवाला देते हुए रिमांड की मांग की थी।
अमित बघेल रहेंगे 3 दिन पुलिस हिरासत में
कोर्ट ने पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए अमित बघेल को 3 दिनों के रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। इस दौरान पुलिस अलग-अलग मामलों से जुड़े सवालों, दर्ज FIRs और उनके विवादित बयानों के संबंध में विस्तृत पूछताछ करेगी।
मां के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
मानवीय आधार पर कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि पुलिस रिमांड के दौरान ही अमित बघेल को उनकी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस सुरक्षा के साथ उन्हें उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।
कई राज्यों में दर्ज FIRs
बघेल पर छत्तीसगढ़ सहित देश के लगभग 12 राज्यों में आपत्तिजनक और भड़काऊ बयानबाजी से जुड़े मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रिमांड की मांग की थी ताकि इन मामलों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके।










