Trendingदेशबड़ी खबर

भारत-रूस वार्ता संपन्न: कई अहम समझौते, रूसी नागरिकों के लिए फ्री ई-वीजा की बड़ी घोषणा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। बैठक के बाद दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों का आदान-प्रदान किया गया। यह वार्ता रणनीतिक सहयोग को नई ऊँचाइयाँ देने वाली साबित हुई।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि भारत अब रूस के नागरिकों को ‘फ्री ई-टूरिस्ट वीज़ा उपलब्ध कराएगा। यह ई-वीज़ा 30 दिनों के लिए वैध होगा। यह कदम भारत-रूस के बीच पर्यटन और लोगों-के-बीच संपर्क को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

उर्वरकों के क्षेत्र में एक बड़ी प्रगति करते हुए तय हुआ है कि भारत और रूस संयुक्त रूप से यूरिया का उत्पादन करेंगे। भारत वर्तमान में रूस से बड़े पैमाने पर यूरिया आयात करता है, लेकिन इस साझेदारी से भारत को आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी और घरेलू उपलब्धता भी बढ़ेगी।

भारत और रूस के बीच हुए ये अहम 7 समझौते –

सहयोग और प्रवासन पर समझौता

अस्थायी श्रम गतिविधियों पर समझौता

स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा पर समझौता

खाद्य सुरक्षा और मानकों पर समझौता

ध्रुवीय जहाजों पर समझौते

समुद्री सहयोग पर समझौते

उर्वरकों पर समझौता

भारतीय कामगारों के लिए खुशखबरी – प्रवासन पर बड़ा समझौता

प्रवासन से जुड़ा समझौता उन भारतीय कामगारों के लिए बेहद राहत भरा है जो विदेश जाकर काम करना चाहते हैं।
इसके तहत भारतीय कामगार अब व्यवस्थित और कानूनी तरीके से रूस आ-जा सकेंगे। उन्हें बेहतर वेतन व रोजगार अवसर मिल सकेंगे। यूरोपीय देशों की कड़ी प्रवासन नीतियों के बीच यह एक विकल्प और अवसर दोनों प्रदान करेगा.

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 436