Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़):

छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। क्रॉस पहाड़ी के पास आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग के चलते एक 19 वर्षीय युवक ने 18 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पेट पर हुआ गहरा घाव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात डोंगरगढ़ के क्रॉस पहाड़ी इलाके में अलकन कुल्लू (19 वर्ष) ने आर्यन तिवारी (18 वर्ष) पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि पीड़ित आर्यन के पेट में गंभीर और गहरा घाव हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रेमिका खुद लेकर पहुंची अस्पताल

सूत्रों के हवाले से यह भी सामने आया है कि घटना के बाद घायल युवक को उसकी प्रेमिका खुद अस्पताल लेकर पहुंची। स्थानीय अस्पताल

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442