Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट
राजधानी रायपुर के अलावा धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और बिलासपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। किसानों और आम नागरिकों को मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Related Posts

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर पर कार्रवाई, गांजा-नशीली गोलियों समेत नकदी बरामद होने का दावा

रायपुर। राजधानी रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर संचालित एक मंगौड़ी सेंटर पर जेल…

सियासी मतभेद के बीच मुलाकातों का दौर, दीपक बैज ने किरण देव से की भेंट; टीएस सिंहदेव पहुंचे डॉ. रमन सिंह के घर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में मंगलवार को अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की…

1 of 474