Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पैरा लादते युवक को एक्सयूवी ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर जरही पेट्रोल पंप के पास चार दिसंबर की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। महिंद्रा एक्सयूवी-700 की तेज रफ्तार ने पैरा लाद रहे 25 वर्षीय युवक हृदय लाल राजवाड़े (कोरंधा) को कुचल दिया। वाहन ने उसे लगभग 25 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक्सयूवी को घेर लिया और उसमें पैरा भरकर आग लगा दी। चालक इजेन लकड़ा (23), निवासी गोंदा प्रतापपुर, किसी तरह भागने में सफल रहा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब एक किसान अपनी ट्रैक्टर ट्राली में पैरा लाद रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही महिंद्रा एक्सयू वाहन पैरे पर चढ़ गई और युवक इसके संपर्क में आ गया।

भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने चालक के खिलाफ सड़क सुरक्षा एवं संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। वहीं, वाहन में आग लगाने वालों के खिलाफ भी अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब घटनास्थल पर मौजूद गवाहों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि हादसे की पूरी जिम्मेदारी तय की जा सके।


Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

1 of 441