दुर्ग: मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है। यहाँ एक व्यक्ति ने बेजुबान कुत्ते पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला किया, जिसके कारण कुत्ता मौके पर ही जान से चला गया।
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना लाइफ केयर क्लिनिक के भीतर हुई। घटना का कारण इतना मामूली था कि कुत्ता क्लिनिक के अंदर जाकर बैठ गया था। इस पर गुस्साए क्लिनिक के गार्ड ने उसे डंडे से पीट-पीटकर मार डाला।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें पूरी बेरहमी दिखाई दे रही है। स्थानीय लोग पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं और कुत्ते के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।









