Trendingदेशबड़ी खबर

राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, कश्मीर का अहमद शेख हिरासत में

अयोध्या। राम जन्मभूमि परिसर की हाई-सिक्योरिटी जोन में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कश्मीरी युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, युवक ने परिसर के दक्षिणी परकोटे में स्थित सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश की, जिसे मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते नाकाम कर दिया।

गेट D1 से दाखिल हुआ था युवक

पकड़े गए युवक की पहचान अहमद शेख के रूप में हुई है, जो कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि युवक कश्मीरी वेशभूषा में गेट नंबर D1 से मंदिर परिसर के भीतर दाखिल हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका, तो उसने नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए खुफिया एजेंसियां (IB) और स्थानीय पुलिस युवक की पृष्ठभूमि और अयोध्या आने के वास्तविक इरादे की गहनता से जांच कर रही हैं। फिलहाल जिला प्रशासन या राम मंदिर ट्रस्ट ने इस पर कोई आधिकारिक बयान साझा नहीं किया है।


अयोध्या में अब ‘नो नॉन-वेज’ जोन का विस्तार: 15 KM के दायरे में पूर्ण प्रतिबंध

राम मंदिर की मर्यादा और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए प्रशासन ने एक और बड़ा फैसला लिया है। अब मंदिर परिसर के 15 किलोमीटर के दायरे में मांस की बिक्री और उसकी होम डिलीवरी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में फूड एप्स के जरिए नॉन-वेज खाना मंगाए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अब इसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। कुछ होटलों में चोरी-छिपे मांस और शराब परोसे जाने की सूचना पर प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

    राम पथ पर शराब की दुकानों को लेकर विवाद

    प्रशासन ने मांस की दुकानों को तो हटा दिया है, लेकिन राम पथ पर संचालित हो रही शराब की दुकानों को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। नगर निगम का कहना है कि मांस की दुकानों पर कार्रवाई उनके अधिकार क्षेत्र में थी, जिसे पूरा कर लिया गया है। हालांकि, शराब की दुकानों को हटाने के लिए जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की अनुमति का इंतजार है, जिसके कारण इसमें देरी हो रही है।



    Related Posts

    1 of 170