Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

गौरेला में वकील के घर आगजनी की कोशिश, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश आरोपी

पेंड्रा। Gaurela के सरस्वती नगर वार्ड क्रमांक 2 में स्थानीय वकील के घर आगजनी की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति घर के आसपास घूमते हुए दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर मुआयना करने के बाद उसने घर के दरवाजे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया।

देर रात की घटना

मिली जानकारी के अनुसार घटना 3 मार्च की रात करीब 1:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि पेशे से वकील Ashutosh Pratap Mishra के घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा। आरोपी अपने साथ लाई बोतल में भरे ज्वलनशील पदार्थ को दरवाजे पर डालकर आग लगाकर वहां से भाग गया।

समय रहते बुझाई गई आग

आग लगने के बाद कुछ ही देर में घर के अंदर धुआं भरने लगा, जिससे घर में सो रहे आशुतोष प्रताप मिश्रा और उनके परिजनों की नींद खुल गई। स्थिति को समझते हुए परिजनों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जनहानि और भारी संपत्ति नुकसान हो सकता था।

पुलिस जांच में जुटी

बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें एक नकाबपोश संदिग्ध दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति…

1 of 203