छत्तीसगढ

केशकाल घाटी पर बैज की बाइक राइडिंग, सीएम साय को किया चैलेंज, देखें वीडियो

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मोटर साइकिल की सवारी करते दिखे। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चैलेंज दिया है कि वे एकबार केशकाल घाट की सड़क पर भी बाईक चलाने का साहस दिखाएं, इस सड़क से गुजरने वालों का दर्द स्वयं महसूस करें। दीपक बैज ने केशकाल घाट पर खुद बाईक चलाते हुए मुख्यमंत्री को यह बड़ी चुनौती दी है।

दरअसल जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे काफी बदहाल हो चुका है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत केशकाल घाट में कुछ ज्यादा ही खराब है। पूरे मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं और धूल उड़ती रहती है। सड़क की बदहाली के कारण यहां पर आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। राजधानी को बस्तर संभाग से जोड़ने वाला यही की एकमात्र सड़क मार्ग है। सड़क की बदहाली से सभी परेशान हैं। एक दिन पहले ही केशकाल और आसपास के व्यापारियों ने दुकानें तथा बाजार बंद रख बड़ा प्रदर्शन किया था।

इसके बाद लोगों के दर्द को महसूस करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग सड़क पर उतर आए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुलेट बाईक तथा अन्य कांग्रस कार्यकर्ताओं ने दूसरी बाईक चलाते हुए केशकाल घाट की खतरनाक सड़क पर सफर किया। इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री हवाई सफर कर बस्तर आते हैं, उन्हें बस्तर संभाग के लोगों की तकलीफ पता नहीं है। मुख्यमंत्री साय तो राजधानी की चमकदार सड़क पर बाईक चला कर फोटो सेशन करा लेते हैं। एकबार वे आसमान से उतर कर केशकाल घाट आएं और यहां बाईक चलाकर दिखाएं।

यहां पांच माह से लोग सड़क की दुर्दशा का दंश लोग झेलते आ रहे हैं, साय सरकार को इसकी जरा भी चिंता नहीं है। लोगों के वाहन गड्ढों की वजह से दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं। पूरे रास्ते में धूल उड़ती रहती है। श्री बैज ने कहा कि कई बार आंदोलन हुआ, चक्काजाम किया गया, लेकिन सरकार की नींद नहीं टूटी। कल ही व्यापारियों और नागरिकों ने चक्काजाम किया था। दीपक बैज ने कहा कि सरकार जागे, सड़क को तुरंत सुधारे

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 183