छत्तीसगढ

दुर्ग रेलवे स्टेशन से बांग्लादेशी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को चकमा देकर हुआ था रफुच्चकर

रायपुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने आज (शनिवार ) सुबह शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह मुंबई पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ था। कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश जाने की फ़िराक में था। फिलहाल आरोपी को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जीआरपी को एक बांग्लादेशी युवक के अवैध रूप से फरार होने की सूचना मिली थी। जिसमे बताया गया था कि युवक शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस से कोलकाता जा रहा है। इसके बाद तुरंत पुलिस एक्शन में आई और दुर्ग स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया।

ट्रेन के दुर्ग पहुंचते ही पुलिस बल ने एस-1 कोच में दबिश देकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान अजमीर शेख, निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई। अजमीर शेख की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ पहुंची है। पुलिस टीम फ्लाइट से रायपुर आई और सड़क मार्ग से दुर्ग पहुंची। बाद में सभी क़ानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे मुंबई ले जाया गया। जीआरपी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के पास न तो पासपोर्ट था, न वीजा और न ही भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज।

आरोपी युवक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह, करीब 11 महीने पहले वह बांग्लादेश से अवैध रूप से भोमरा बार्डर पार कर भारत में दाखिल हुआ था। इसके बाद वहां से सिलिगुड़ी से हावड़ा होते हुए मुंबई पहुंचा और वहां बांस का काम करने लगा। एक दिन जिसके साथ वह काम करता था, उसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर आठ महीने तक जेल में रखा गया। तीन दिन पहले उसे पुलिस ने कुछ जानकारी लेने चौकी लाया था, इस दौरान ही वह कस्टडी से फरार हो गया।

वहीं भारत के अंदर कैसे दाखिल हुआ, इसके जवाब में उसने बताया कि बार्डर पार कराने के लिए उसने एक दलाल को पांच हजार रुपये दिए थे। मुंबई में वह किराए के कमरे में तीन हजार रुपये प्रतिमाह पर रहता था और बांस का काम कर सात से आठ सौ रुपये रोजाना कमाता था। बहरहाल आरोपी को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 180