छत्तीसगढ

नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए ज़रूरी है, भजन-कीर्तन और सत्संग – भगवानू

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश घासी घसिया समाज द्वारा राजधानी रायपुर के बीएसयूपी कॉलोनी, भाठागाँव में “संकीर्तन भजन स्मृति शेष नमन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ और ओड़िशा प्रदेश की अनेक भजन कीर्तन मंडलियों ने शानदार प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान लोग भजन-कीर्तन की मधुर तान पर झूमते नजर आए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा मैं आप सभी के बीच उपस्थित होकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। यह कार्यक्रम समाज की सांस्कृतिक धरोहर, आध्यात्मिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण का एक सजीव प्रयास है। समाज की युवा पीढ़ी को इस विरासत से जोड़ना सराहनीय कदम है।

एक ओर समाज की युवा पीढ़ी नशे की खाई में गिर रही है उन्हें रोकने और नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए भजन-कीर्तन और सत्संग ज़रूरी। समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखन सागर ने कहा “भजन-कीर्तन का यह सांस्कृतिक धागा पीढ़ियों से हमें आपस में जोड़े हुए है। यह हमारे सामूहिक चेतना का प्रतीक है और आज भागदौड़ भरे युग में यही अनुशासन हमें ज़मीन से जोड़े रखता है।

घासी-घसिया समाज के रायपुर ज़िला अध्यक्ष नेता गोपी सेंद्रे ने “स्मृति शेष नमन” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह हमारे उन पूर्वजों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने इस पवित्र परंपरा को जीवित रखा। यह उनके प्रति हमारी कृतज्ञता और इस मार्ग पर अडिग रहने के संकल्प का प्रतीक है।”ज़िला संरक्षक हितेश कुमार ने सभी उपस्थित लोगों से आह्वान किया, “आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपनी इस अनूठी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को न केवल बचाए रखेंगे, बल्कि इसे और भी समृद्ध करेंगे। इसे अपने जीवन का अंग बनाएं।”

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और ओड़िशा प्रदेश की विभिन्न मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रमुख घासी घसिया समाज प्रदेश अध्यक्ष लखन सागर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघन , ज़िला संरक्षक द्वय दिलीप भारती, हितेश कुमार, ज़िला अध्यक्ष गोपी भाई सेंद्रे, अधिवक्ता कैलाश हरपाल, समाज सेवी पृथ्वीराज महानंद कर्यन सोनी, नारायण बंछोर, सूर्या दास, गणेश दीप, टिकेंद्र सोनी, जितेंद्र सेंद्रे, रतन सोनी, भाऊराम बघेल, सूबेर सेंद्रे, ज्योतिष भारती, भूपेन्द्र सेंद्रे, रुद्राक्ष भारती, गौरव सेंद्रे, अनंता सोनी, विक्रम भारती, तरवीण सेंद्रे, नरोत्तम बंछोर, विवेकानंद भारती, धनेश्वर कुमार, लालसन बंछोर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 124