छत्तीसगढ

‘दिल्ली ब्लास्ट की ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए’, भूपेश बघेल ने सरकार पर दागे सवाल, तो अजय चंद्राकर ने याद दिलाया 26/11

रायपुर। दिल्ली ब्लास्ट से देश की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए है। दूसरी तरफ इसपर राजनीति भी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, साथ ही इस बलास्ट की जिम्मेदारी तय करने की बात कही है।

उन्होंने कहा- देश की राजधानी दिल्ली में इतना बड़ा धमाका हो जाए और हम चुप बैठे रहें? आख़िर ज़िम्मेदारी तय होनी चाहिए। हम सब को अपने सुरक्षाबलों पर पूरा भरोसा है। लेकिन देश के नेतृत्वकर्ताओं के लिए देश की सुरक्षा प्राथमिकता ना होना देश के लिए चिंताजनक है।

पुलवामा में 300 किलो RDX कहाँ से आया था? उसका जवाब अब तक नहीं मिला है। दिल्ली में हुए बम धमाके की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। मृतकों की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें। उनके परिवारों के प्रति हम सब की संवेदना हैं। हम सब घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। इस कठिन समय में सरकार से सवाल पूछे जाएँगे और जवाब देना होगा। जय हिन्द, जय भारत।

वहीं पूर्व सीएम के बयान पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- ये देश विरोधी ताकतों की करतूत है। 26/11 के बाद मनमोहन सिंह ने कहा था पाकिस्तान पर दबाव के चलते कार्रवाई नहीं की गई थी। कांग्रेस का दृष्टिकोण समझौता वादी होता है। पुलवामा की घटना हुई तो 22 दिनों के बाद देश ने रिएक्शन देखा था। दिल्ली ब्लास्ट के सूत्र तय हो जाएंगे तब उचित कार्रवाई होगी। भाजपा की नीति जीरो टॉलरेंस की नीति है, इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Related Posts

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली फौरी राहत, 17 अप्रैल तक सरेंडर का दबाव

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री…

1 of 189