Trendingछत्तीसगढ

बिहार चुनाव के रुझानों पर भूपेश बघेल का तंज, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दी बिहार चुनाव जीतने की बधाई

रायपुर। बिहार चुनाव परिणाम से बीजेपी व उसके सदस्य दल जहां बिहार में अपनी जीत से गदगद है। वहीं कांग्रेस अब बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर हो गई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल ने बिहार चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त को जीत की बधाई दे दी है।

बघेल ने एक्स पर भूपेश ने लिखा- “मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बिहार चुनाव में जीत की बधाई। आपने बहुत मेहनत की। 64 लाख मतदाताओं के नाम काटे। 16 लाख नए मतदाताओं ने आवेदन किया, आपने 21 लाख नए नाम जोड़ लिए। धांधली पर धांधली। बेहिसाब धांधली। भाजपा को आपसे अच्छा सहयोगी नहीं मिल सकता।”

उन्होंने तंज भरे लहजे में आयोग पर निशाना साधते हुए कहा- जिस तरह से चुनाव आयोग ने काम किया, उसे बीजेपी से बेहतर सहयोगी नहीं मिल सकता। लगातार उठते सवालों के बाद भी चुनाव आयोग मौन है, जिससे जनता का भरोसा टूट रहा है। बघेल ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए चुनाव आयोग की निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है, लेकिन बिहार चुनाव में जो तस्वीर सामने आई, उससे यह स्पष्ट है कि प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 174