Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर ब्रेकिंग: धारदार हथियार से LCIT स्कूल के ड्राइवर की हत्या, शराब दुकान के पास शव मिलने से सनसनी

बिलासपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन बड़ी वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सकरी थाना क्षेत्र में LCIT स्कूल के ड्राइवर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक का शव शराब दुकान के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रहलाद कुमार के रूप में हुई है, जो चिल्हाटी सोन लोहरसी का निवासी था और LCIT स्कूल में ड्राइवर के रूप में काम करता था।

सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्या के कारणों और घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Posts

1 of 253