Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर: नोवा स्पंज आयरन प्लांट में आग, 3 मजदूर झुलसे

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के अमेरा-अकबरी में स्थित नोवा स्पंज आयरन प्लांट में देर रात करीब 1:30 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से प्लांट में काम कर रहे तीन मजदूर झुलस गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती
झुलसे मजदूरों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

पुलिस और जांच
सूचना मिलते ही बिल्हा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग कैसे लगी।

Related Posts

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब इतने दिनों से पहले नहीं कर पाएंगे दूसरी बुकिंग

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक ईंधन आपूर्ति में…

1 of 211