Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: होली जश्न के बीच GGU में छात्रों के दो गुट भिड़े, वीडियो वायरल

बिलासपुर। होली से पहले का जश्न गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (गुरु घासीदास विश्वविद्यालय) के कैंपस में तनाव में बदल गया। प्री-होली 5.0 कार्यक्रम के दौरान रंग-गुलाल खेलते हुए छात्रों के दो गुटों में कहासुनी हुई, जो जल्दी ही हाथापाई में बदल गई।

जानकारी के मुताबिक, कुछ छात्रों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़ दिए और जमकर मारपीट की। आसपास मौजूद छात्र-छात्राओं ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुरक्षा और प्रशासन पर सवाल

यह घटना चार दिनों में विश्वविद्यालय में हुई दूसरी मारपीट की घटना है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। वहीं, घटना के समय विश्वविद्यालय प्रशासन के नदारद रहने की भी चर्चा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

इस मामले में विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। छात्रों और अभिभावकों की नजरें अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Posts

1 of 201