बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना आज हो रही है। अभी तक आए रुझानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी और जदयू की संयुक्त बढ़त 190 सीटों से अधिक हो गई।
एनडीए की जीत से गदगद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली स्थित बीजेपी हेड क्वार्टर जाएंगे। बीजेपी कार्यालय पहुंचकर पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
अभी तक आए रूझानों में यह साफ हो गया है कि बिहार में एक बार फिर बीजेपी जेडीयू गठबंधन मजबूत स्थिति में है और सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। राज्य की राजनीति में इंडिया की यह बढ़त उसके स्थिर नेतृत्व और बढ़ते जन समर्थन का इशारा देती है।










