रायपुर: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के बस्तर दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पायलट SIR का बहाना बनाकर अपने भूले–बिसरे लोगों को ताकीद करने आ रहे हैं, ताकि उनका धंधा-पानी चलता रहे।
विधायक मिश्रा ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने की बात कही थी, लेकिन अब उसी परिचर्चा में सब कुछ चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं न कहीं पायलट के बस्तर जाने के संबंध होंगे, वरना ऐसा दौरा करने की क्या जरूरत थी। मिश्रा के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और पायलट के दौरे को लेकर राजनीतिक सियासत गरम होती दिख रही है।
वहीं उन्होंने SIR के लिए निर्वाचन आयोग का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से घुसपैठ कर यहां आये है, उनका नाम कटना चाहिए। बीते 20 सालों में मतदाता सूची का निरीक्षण नहीं हुआ था। वो अब हो रहा है, जो सराहनीय है।









