Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

महिला को पार्षद ने लाठी-डंडे से पीटा, मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज, वीडियो वायरल

भिलाई। दुर्ग जिले की रिसाली नगर निगम क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड की महिला पार्षद माया यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पार्षद माया यादव और उनकी बेटी आंचल यादव अपने ही वार्ड की रहने वाली महिला संध्या सिंह (35 वर्ष) को गालियां देते हुए लाठी-डंडे से पीटते हुए नजर आ रही हैं।

घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। पीड़िता संध्या सिंह निवासी HSCL कॉलोनी, रुआबांधा सेक्टर ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह मंदिर जा रही थीं। वापसी में पार्षद के घर के पास पहुंचते ही माया यादव और उनकी बेटी ने उन्हें रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने पहले गालियां दीं, फिर आंचल यादव ने गला पकड़कर मुंह दबाया और माया यादव ने घर से लाए बांस के डंडे से हमला कर दिया।

संध्या सिंह के मुताबिक, मारपीट से उनके दोनों पैर, दोनों जांघें, दाहिना कंधा, मुंह और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हमले के दौरान पार्षद ने जान से मारने की धमकी भी दी। पूजा की थाली सड़क पर बिखर गई और मौके पर मौजूद पड़ोसी भी डर के मारे बीच-बचाव नहीं कर पाए। पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता का कहना है कि तीन महीने पहले वार्ड में सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या को लेकर उन्होंने और अन्य लोगों ने पार्षद से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार स्थानीय लोगों ने नगर निगम आयुक्त और महापौर को पत्र लिखकर समस्या का समाधान मांगा था। संध्या सिंह का आरोप है कि उसी दिन से पार्षद उनसे नाराज चल रही थीं और मौका मिलते ही हमला कर दिया।

वहीं महिला पार्षद माया यादव ने भी संध्या सिंह और उनके परिजनों के खिलाफ भिलाई नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। पार्षद का कहना है कि संध्या सिंह और उनके लोग उनके घर आए और मारपीट की। माया यादव ने बताया कि उनकी आंख का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है और पिछले दो महीने से संध्या सिंह का परिवार उनके पीछे पड़ा हुआ है।

पार्षद ने दावा किया कि कुछ दिन पहले BSF की टीम राजेश सिंह के क्वार्टर की जांच करने आई थी। उन्होंने टीम को बताया था कि वहां चंदेल परिवार किराए पर रहता है। इसी बात से नाराज होकर संध्या सिंह और उनके लोग बार-बार झगड़ा करते हैं। पार्षद ने इसे उनके ऊपर किया गया दूसरा हमला बताया।

भिलाई नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आपसी मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। वायरल वीडियो के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442