Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: खून से सना घर, बेड पर मिली लाशें- गांव में दहशत, मुखौटा पहनकर आए कातिल?

जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी गांव में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घर के अंदर सो रहे पति-पत्नी की हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान संत राम साहू और श्यामा साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के दो बेटे हैं, जो अलग-अलग घरों में रहते हैं। बुधवार सुबह जब उनका बेटा खेत जाने के लिए निकला, तब किसी ने घर का दरवाजा खुला होने और खून के निशान दिखने की जानकारी दी। अंदर जाकर देखने पर मां खाट पर और पिता जमीन पर लहूलुहान हालत में मिले।

घटना की सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस, जांजगीर-चांपा एसपी विजय कुमार पाण्डेय, साइबर टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी पारस पटेल के अनुसार, मंगलवार रात अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

मौके से खून से सने पैरों के निशान मिले हैं। साथ ही होली में इस्तेमाल होने वाला मुखौटा और नकली बाल भी बरामद किए गए हैं। महिला के गले से सोने की चेन भी गायब बताई जा रही है, जिससे लूट के एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Related Posts

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249