Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में प्ले स्कूल की हैवानियत: 3 साल की मासूम का सिर दीवार पर पटका, आया पर केस दर्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। हीरापुर, मोहबाबाजार स्थित एक प्ले स्कूल में पढ़ने वाली तीन साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल की आया द्वारा मारपीट और गंभीर हिंसा किए जाने का आरोप लगा है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आया के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छाती और गले में हाथ रख दीवार पर पटका सिर

घटना 23 जनवरी की बताई जा रही है, जो आमानाका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती है। आरोप है कि प्ले स्कूल की आया माधुरी ने बच्ची के छाती और गले में हाथ रखकर उसका सिर दीवार और चौखट पर पटक दिया। पीड़ित बच्ची रायपुर के टाटीबंध इलाके की रहने वाली है और उसकी मां अंकिता भार्गव, पेशे से वकील हैं।

सरस्वती पूजा के दिन हुई घटना

अंकिता भार्गव ने पुलिस को बताया कि सरस्वती पूजा के दिन वह अपनी बेटी को तैयार कर स्कूल लेकर पहुंची थीं। भूख लगने पर उन्होंने बच्ची को टिफिन खिलाया और इसके बाद आया माधुरी को बच्ची का मुंह धुलवाकर लाने के लिए सौंपा। कुछ देर बाद आया बच्ची को लेकर लौटी, लेकिन बच्ची जोर-जोर से रो रही थी।

झूठ बोला गया, बच्ची ने इशारों में बताई सच्चाई

जब मां ने रोने का कारण पूछा तो आया ने झूठ बोलते हुए कहा कि बच्ची हेयर बैंड गिरने से रो रही है। लेकिन जब अंकिता ने अपनी बेटी से पूछा तो मासूम ने सिर की ओर इशारा किया। सिर पर हाथ रखने पर सूजन पाई गई।

CCTV फुटेज में सामने आई सच्चाई

इसके बाद अंकिता ने स्कूल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज दिखाने की मांग की। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि आया बच्ची को बाथरूम से लाते वक्त जानबूझकर दरवाजे की दीवार से चिपकाकर धक्का देती है, जिससे बच्ची का सिर दीवार और चौखट से टकरा जाता है।

इलाज में भी नहीं की गई मदद

हैरानी की बात यह रही कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने बच्ची के इलाज के लिए कोई मदद नहीं की। मां लगातार प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की मांग करती रही, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई।

आया पर पहले से मारपीट के आरोप

घर पहुंचने के बाद जब मां ने बच्ची से बातचीत की तो मासूम ने बताया कि आया आए दिन बच्चों के साथ मारपीट करती थी। इस बात की पुष्टि एक अन्य महिला ने भी की।

बच्चों को कमरे में बंद करने का आरोप

अंकिता ने यह भी आरोप लगाया कि 19 जनवरी को स्कूल में गणतंत्र दिवस थीम पर कार्यक्रम था। जो बच्चे थीम के अनुसार तैयार होकर नहीं आए थे, उन्हें बिना पैरेंट्स को बताए कमरे में बंद कर दिया गया था।

दहशत में मासूम, पुलिस जांच जारी

घटना के बाद से बच्ची मानसिक रूप से दहशत में है। मां की शिकायत पर पुलिस ने आया माधुरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह मामला न सिर्फ स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि प्ले स्कूलों की जवाबदेही और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता पैदा करता है।


Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249