Trendingछत्तीसगढबॉलीवुड

रायपुर ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर में होगी, जिसमें सभी मंत्री मौजूद रहेंगे।

इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है-
• जमीन की नई गाइडलाइन (Guideline) को लेकर विचार-विमर्श
• किसानों को धान बेचने में आ रही समस्याओं पर चर्चा
• खरीद केंद्रों की व्यवस्था मजबूत करने पर भी बातचीत संभव
• प्रशासनिक और वित्तीय प्रस्तावों पर भी निर्णय संभावित

राज्य में धान खरीदी को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे में सरकार इस पर गंभीरता से कदम उठा सकती है। वहीं भूमि संबंधी नई गाइडलाइन लागू होने से आम जनता पर प्रभाव पड़ेगा, इसलिए यह मुद्दा भी प्रमुख रहेगा।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245