Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG ACCIDENT: रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, चार की मौत, VIDEO

बिलासपुर। रायपुर–रतनपुर नेशनल हाईवे पर सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर CG 11 BD 9044 और स्कॉर्पियो CG 04 MQ 4220 की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का विवरण

ट्रेलर सकरी-रतनपुर की ओर जा रहा था, तभी यह अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में चला गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास में खड़ा एक अन्य ट्रेलर भी पलट गया। स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए।मौके पर सकरी पुलिस और राहत दल पहुंचे और फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया। दो घंटे की कोशिश के बाद सभी को बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान

  1. छत्रपाल रात्रे (37 वर्ष), पिता: बालाराम रात्रे, ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर
  2. विशाल लहरें (25 वर्ष), पिता: राजकुमार लहरें, बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली
  3. अनमोल लहरें (14 वर्ष), पिता: संजय लहरें, बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली
  4. सोनू मिरी (28 वर्ष), निवासी: कोटा

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Related Posts

किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़…

1 of 195