Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं से कराई गई रंगाई-पुताई, जांच के आदेश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। लैलूंगा ब्लॉक के कोड़सिया स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें छात्रावास की छात्राएं दीवारों की रंगाई-पुताई करती नजर आ रही हैं।

जानकारी के अनुसार, छात्रावास में लगभग 40 से 45 छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। वायरल वीडियो में कुछ छात्राएं दीवारों पर पेंट करती दिख रही हैं, तो कुछ रंग घोलती नजर आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि वीडियो में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं दिख रहा है। छात्राएं कक्षा 6वीं से 10वीं तक की बताई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि छात्रावास के रख-रखाव के लिए हर वर्ष करीब 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत होती है। ऐसे में छात्राओं से रंगाई-पुताई जैसे कार्य कराए जाने पर सवाल उठने लगे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468