Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: कपड़े बदलती युवती का बना रहा था वीडियो, विरोध करने पर भाई पर धारदार हथियार से हमला

बिलासपुर। Bilaspur के Torwa क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। घटना का विरोध करने पर युवती के भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कपड़े बदलते समय बना रहा था वीडियो

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 4 बजे वह अपनी ननद के घर गई हुई थी। शाम करीब 6:30 बजे जब वह घर लौटी तो बेटी ने बताया कि वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रहा था।

आरोपित को पकड़ने की कोशिश

युवती के छोटे भाई ने भी आरोपी को वीडियो बनाते हुए देख लिया और आवाज लगाने पर मोनिस वहां से भागने लगा। इसी दौरान युवती की बुआ भी घर पहुंच गईं और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मोनिस ने अपने मोबाइल से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया और मौके से निकल गया।

दुकान के पास युवक पर हमला

घटना के कुछ देर बाद रात करीब 7 बजे युवती का भाई घर के पास स्थित एक दुकान पर गया था। उसी समय मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंच गया।

तीनों ने युवक को पकड़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान वासु हटकेश्वर ने किसी नुकीली धारदार वस्तु से युवक की पीठ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं अन्य आरोपियों ने भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की।

लोगों ने बचाई युवक की जान

युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने तोरवा थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोनिस हटकेश्वर, वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति…

1 of 203