Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: बेलाकछार के जंगल में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, इलाके में सनसनी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कहे जाने वाले कोरबा जिले से एक दुखद और रहस्यमयी खबर सामने आई है। बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलाकछार के जंगल में गुरुवार सुबह दो युवकों की लाश एक ही फंदे पर लटकती पाई गई। मृतकों की पहचान प्रमोद कंवर (27 वर्ष) और अमित माथुर (28 वर्ष) के रूप में हुई है।

घूमने जाने की बात कहकर निकले थे घर से

जानकारी के अनुसार, प्रमोद और अमित दोनों गहरे दोस्त थे और बेलाकछार गांव के ही निवासी थे। वे बालको पावर प्लांट में ठेका श्रमिक के तौर पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बुधवार (1 अप्रैल) दोपहर करीब 1 बजे प्रमोद, अमित के घर पहुंचा था, जिसके बाद दोनों “घूमने जा रहे हैं” कहकर निकले थे। जब देर शाम तक दोनों वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन मोबाइल बंद होने के कारण उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

गुरुवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो उन्होंने एक पेड़ पर दोनों युवकों के शवों को लटकते देखा। दृश्य देख गांव में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना बालको पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शवों की शिनाख्त की।


प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे। दोनों युवक शादीशुदा थे, जिससे घटना और भी पेचीदा और दुखद हो गई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। एक ही फंदे पर दो दोस्तों के शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह कोई सामूहिक आत्मघाती कदम था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है, यह जांच का विषय बना हुआ है।


Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

CG NEWS- ड्रग तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2.25 करोड़ का 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस…

1 of 252