Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: देशी चिकन की जगह बायलर, दंतेवाड़ा में अधिकारी-शिक्षक झगड़ा

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ सहायक भू-लेख अधिकारी गोवर्धन साहू पर शिक्षकों के साथ गाली-गलौच करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो शिक्षकों ने साक्ष्य के रूप में रिकॉर्ड किया। शिक्षक संघ ने कलेक्टर को लिखित शिकायत दी है और अधिकारी के खिलाफ वैधानिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर से बाहर प्रांतों में बसे लोगों के रोजगार एवं अन्य सर्वे कार्य के लिए दलों को तेलंगाना भेज रही थी। दंतेवाड़ा जिले से 12 दल के 38 कर्मचारी सर्वे के लिए गए थे। प्रत्येक वाहन के लिए शासन द्वारा 12 हजार रुपये ईंधन और भोजन खर्च हेतु दिए जाने थे, लेकिन प्रारंभ में दलों को केवल 5 हजार रुपये ही दिए गए।

कोंटा में दल के रात्रि विश्राम और भोजन व्यवस्था में देशी चिकन की जगह बायरल चिकन और पतली दाल परोसी गई। शिक्षकों ने इस अव्यवस्था का विरोध किया, तब सहायक भू-लेख अधिकारी गोवर्धन साहू ने शिक्षक के साथ गाली-गलौच की।

अधिकारी की सफाई:
गोवर्धन साहू ने कहा कि कुछ सदस्यों ने शराब पीने और देशी चिकन की मांग की थी, जो शासन के पैसों से नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया, तो वह भावावेश में हुआ।

शिक्षक संघ ने अधिकारी को हटाने की मांग की है और कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कलेक्टर ने अब अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।


Related Posts

किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़…

1 of 195