Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- मदद के बहाने लूट: ई-रिक्शा सवार बदमाशों ने युवक को बंधक बनाकर कांच की बोतल से रेता

रायपुर (टिकरापारा): राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में मदद के नाम पर लूट और जानलेवा हमले की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। पेट्रोल खत्म होने पर मदद का झांसा देकर तीन बदमाशों ने एक युवक को रात भर बंधक बनाए रखा और सुबह होते ही कांच की बोतल से हमला कर उसका सब कुछ लूट लिया।

पुलिस के अनुसार, नेहरू नगर निवासी सौरभ आईच, जो टैगोर नगर की एक फूलों की दुकान में काम करता है, 4 मार्च की रात करीब 1 बजे कमल विहार से खाना खाकर अपनी एक्टिवा (CG 04 QF 5988) से घर लौट रहा था। सिद्धार्थ चौक के पास उसकी स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया।

इसी दौरान नीले रंग की ई-रिक्शा में तीन युवक पहुंचे। उन्होंने हमदर्दी दिखाते हुए अपनी बोतल से थोड़ा पेट्रोल सौरभ की गाड़ी में डाला और झांसा दिया कि आगे पेट्रोल पंप से और पेट्रोल दिला देंगे।

मदद का भरोसा देकर बनाया बंधक

आरोपी युवक को संतोषी नगर पेट्रोल पंप ले गए, लेकिन पंप बंद मिला। इसके बाद आरोपियों ने ‘घर से पेट्रोल लाकर देने’ के बहाने सौरभ को बोरियाखुर्द आरडीए कॉलोनी के पास एक सुनसान इलाके में ले गए। वहाँ पहुँचते ही आरोपियों का असली चेहरा सामने आ गया। तीनों बदमाश वहाँ नशा करने लगे और सौरभ को डरा-धमककर सुबह 5 बजे तक बंधक बनाकर रखा।

सुबह होते ही तीनों आरोपियों तुषार अहमद, समीर और अलीमुद्दीन ने सौरभ से लूटपाट शुरू कर दी। जब सौरभ ने अपने मोबाइल और 1500 रुपये बचाने के लिए विरोध किया, तो बदमाशों ने शराब की खाली बोतल फोड़कर उसके पेट और हाथों पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में जब युवक जमीन पर गिर पड़ा, तो आरोपी उसकी स्कूटी, नकदी और ओप्पो का मोबाइल लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल सौरभ ने किसी तरह अपने मालिक नदीम मोहम्मद को सूचना दी, जिसके बाद टिकरापारा थाने में मामला दर्ज कराया गया।

Related Posts

1 of 205