Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, रेलवे ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में रेल संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य के चलते कई यात्री ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। यह कार्य समपार फाटक संख्या 481 (बोरतलाव–दरेकसा) और समपार फाटक संख्या 504 (गुदमा–गोंदिया) रेलखंड पर आरएच गर्डर के डी-लॉन्चिंग के लिए किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार 6 मार्च 2026 की रात 11 बजे से 7 मार्च 2026 की सुबह 2 बजे तक डाउन लाइन पर 3 घंटे का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। वहीं अप लाइन पर 6 मार्च की रात 11 बजे से 7 मार्च की सुबह 2:30 बजे तक 3 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल परिचालन प्रभावित रहेगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे द्वारा इस अवधि में कई मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से रायपुर–डोंगरगढ़, डोंगरगढ़–गोंदिया, गोंदिया–रायपुर, दुर्ग–गोंदिया, गोंदिया–दुर्ग, गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, डोंगरगढ़–गोंदिया, बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी सहित कुल 13 मेमू गाड़ियां 6 और 7 मार्च को रद्द रहेंगी।

कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें बीच मार्ग में नियंत्रित

इसके अलावा दो एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ेगा।

  • गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस को 6 मार्च को दुर्ग–बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
  • गाड़ी संख्या 18239 कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस को भी 6 मार्च को दुर्ग–बोरतलाव के बीच नियंत्रित किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे ने इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458