Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: खेत में मिली अधजली लाश का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई सुनियोजित हत्या

रायपुर: रायपुर जिले के छपौरा गांव में खेत से मिली अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में दो आरोपियों अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान ललित धीवर के रूप में हुई है।

प्रेम प्रसंग में रची गई हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि ललित धीवर का आरोपी अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात से नाराज होकर अर्जुन ने अपने साथी अजित उर्फ हरजित लहरे के साथ मिलकर ललित को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

जयति कार्यक्रम का बहाना

आरोपितों ने योजना के तहत ललित को एक जयति कार्यक्रम में शामिल होने के बहाने बुलाया। वहां से उसे गांव के बाहर खेत में ले जाया गया। पहले आपसी बातचीत और शराब पिलाने के बहाने माहौल सामान्य रखा गया।

खेत में हत्या और शव को जलाने का प्रयास

खेत में बैठकर शराब पीने के दौरान दोनों आरोपितों ने मौका पाकर ललित पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के इरादे से आरोपितों ने शव को खेत में ही जलाने की कोशिश की, जिससे लाश अधजली हालत में मिली।

अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप

घटना के बाद जब ग्रामीणों ने खेत में अधजली लाश देखी, तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की जांच और गिरफ्तारी

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, काल डिटेल और पूछताछ के आधार पर आरोपितों तक पहुंच बनाई। कड़ी पूछताछ में दोनों आरोपितों ने हत्या करना स्वीकार किया। वर्तमान में दोनों पुलिस हिरासत में हैं और आगे की जांच जारी है।

थाना पुलिस ने कहा

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोनों आरोपितों के अलावा इस हत्या में किसी अन्य की भूमिका हो तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


Related Posts

भिलाई में ‘ब्लैक सैटरडे’: एक ही दिन दो छात्रों ने की खुदकुशी, 11वीं की छात्रा और कॉलेज छात्र ने गंवाई जान

भिलाई। स्टील सिटी भिलाई से एक बेहद दर्दनाक और चिंताजनक खबर सामने आई है। शनिवार…

1 of 257