Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CGBSE ने जारी किया 2026 बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल; 10वीं और 12वीं परीक्षा फरवरी में

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि बारहवीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से आयोजित की जाएगी।

बोर्ड सेक्रेटरी पुष्पा साहू ने परीक्षा की तैयारी के लिए स्कूल प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को छात्रों के फॉर्म भरने और प्रैक्टिकल की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी होगी।

छत्तीसगढ़ बोर्ड हर साल दिसंबर के अंत तक परीक्षा का शेड्यूल जारी करता है। इस बार, छात्रों को पहले से टाइम टेबल मिल गया है जिससे वे अपनी पढ़ाई की योजना पहले से बना सकेंगे। बोर्ड ने इस बार सीबीएसई पैटर्न को अपनाया है।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 245