Uncategorized

शराब घोटाला मामला: चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रायपुर। शराब घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद जेल के बाहर समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।

चैतन्य बघेल की रिहाई से पहले ही बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर जमा हो गए थे। रिहाई के बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया।

बेटे की रिहाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे परिवार के लिए भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि चैतन्य की गिरफ्तारी उसके जन्मदिन के दिन हुई थी और आज उनके पोते के जन्मदिन पर उसकी रिहाई हो रही है।

वहीं, रिहा होने के बाद चैतन्य बघेल ने कहा कि वह कोर्ट के आदेश पर बाहर आए हैं और इस दौरान साथ देने वाले कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का उन्होंने धन्यवाद किया।

Related Posts

VIDEO- कलिंगा यूनिवर्सिटी में छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, प्रेमी और दोस्त पर हत्या का आरोप

रायपुर। कलिंगा यूनिवर्सिटी में एक नाइजीरियन छात्रा की चौथी मंजिल से गिरने के बाद…

1 of 3