Trendingदेशबड़ी खबर

मंदिर में शराबी ने की 90 ML शराब की डिमांड, जमकर मचाया उत्पात, देखें वीडियो

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में शुक्रवार देर रात गोविंदराजस्वामी मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे की हालत में एक व्यक्ति मंदिर के ऊपर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति नीचे उतरने के बदले एक क्वार्टर शराब की बोतल की मांग कर रहा था।

स्थानीय पुलिस ने व्यक्ति की पहचान तेलंगाना के निजामाबाद जिले के रहने वाले 45 वर्षीय कुट्टाडी तिरुपति के रूप में की है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर के सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर चुपचाप परिसर में घुस गया था।

पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, दर्शन समाप्त होने के बाद आरोपी नशे की हालत में मंदिर परिसर में दाखिल हुआ और दीवारों पर चढ़ते हुए गोपुरम पर रखे कलश को चुराने की कोशिश करने लगा। उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और मंदिर सुरक्षा कर्मियों को करीब तीन घंटे की मशक्कत करनी पड़ी।

मीडिया से बोला – 90 एमएल चाहिए थी शराब
नीचे उतारे जाने के बाद जब मीडिया ने उससे शराब की मांग को लेकर सवाल किया तो उसने कहा कि उसे पूरी बोतल नहीं, बल्कि केवल 90 एमएल शराब चाहिए थी। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई।

गोविंदराजस्वामी मंदिर का महत्व
तिरुपति शहर के केंद्र में स्थित गोविंदराजस्वामी मंदिर एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। इसकी स्थापना 12वीं शताब्दी में संत रामानुजाचार्य ने की थी। यह मंदिर भगवान विष्णु के भाई श्री गोविंदराज को समर्पित है। मंदिर में भगवान गोविंदराजस्वामी की प्रतिमा सोती हुई मुद्रा में विराजमान है, जो मान्यता के अनुसार भगवान वेंकटेश्वर के धन की गिनती करते-करते थक जाने का प्रतीक मानी जाती है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 450