रायपुर (छत्तीसगढ़): केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद की गई है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रवि मित्तल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी का पद नीतिगत समन्वय और उच्चस्तरीय निर्णय प्रक्रिया में बेहद अहम माना जाता है। ऐसे में रवि मित्तल की यह नियुक्ति प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पहले संभाल चुके हैं अहम पद
रवि मित्तल वर्तमान में जनसंपर्क आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे जशपुर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपने कार्यकाल में प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचाने जाते रहे हैं।









