Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली बनी मौत का कारण, टकराकर बाइक सवार की मौके पर मौत

धमतरी: धमतरी जिले के ग्राम सिलौटी निवासी 55 वर्षीय राजमिस्त्री ठेकेदार अर्जुन राम साहू की बुधवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा ग्राम कंवर के पास हुआ, जहां उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्जुन राम साहू की सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन राम साहू बुधवार को अपने गांव में संत माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद वे शाम लगभग 4 बजे अपने रिश्तेदार को पेंडरवानी (जिला बालोद) छोड़ने गए। वापसी के दौरान शाम 6:30 बजे उनका सामना ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

हादसे की सूचना पुलिस चौकी कंवर को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए गुरुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। हादसे की पुष्टि मृतक के एक मजदूर ने अगले दिन मोबाइल कॉल कर की।

ग्रामीण इलाकों में लापरवाही बनी जानलेवा

अर्जुन राम साहू की मौत ने एक बार फिर यह सवाल उठाया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली, हार्वेस्टर और जेसीबी जैसे भारी वाहन सड़क किनारे या आधी सड़क पर खड़े कर दिए जाते हैं। इनमें अक्सर रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत नहीं होते। शाम या रात के समय वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे होते हैं।

चैत्र नवरात्र के पहले दिन हुई यह दुखद घटना ग्राम सिलौटी में शोक की लहर लेकर आई। एक मेहनतकश ठेकेदार की असमय मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।


Related Posts

बिलासपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी, प्रदेशभर में जारी रहेगा अभियान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल को…

1 of 459