Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव 2026-28: रजनीश सिंह बघेल अध्यक्ष निर्वाचित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के 2026-2028 कार्यकाल के चुनाव परिणाम शुक्रवार देर रात घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद की कड़ी टक्कर में रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज कर बार की कमान संभाली। मतगणना पूरी होते ही हाईकोर्ट परिसर में उत्साह का माहौल बन गया और नई कार्यकारिणी से संगठन में नई ऊर्जा की उम्मीद जताई गई।

प्रमुख पदों पर निर्वाचित पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: रजनीश सिंह बघेल
  • उपाध्यक्ष (वरिष्ठ): गौतम खेत्रपाल
  • उपाध्यक्ष (महिला): माण्डवी भारद्वाज
  • सचिव: अनिल त्रिपाठी
  • सह सचिव: विजय कुमार साहू
  • सह सचिव (महिला): आस्था शुक्ला
  • कोषाध्यक्ष: हर आशा पूरन सिंह भाटिया
  • ग्रंथालय सचिव: राहुल कुमार मिश्रा
  • क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (वरिष्ठ): अमन पाण्डेय
  • क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव (महिला): प्रज्ञा पाण्डेय

साथ ही सात कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्वाचन हुआ, जिनमें अभिषेक पाण्डेय, त्रिवेणी शंकर साहू, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा, उज्जवल चौबे, लक्ष्मीन कश्यप और दीप्ति तिवारी शामिल हैं।


17 पदों के लिए 61 प्रत्याशी, रिकॉर्ड मतदान

इस बार 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशी मैदान में थे। अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ रिकॉर्ड मतदान हुआ, जिसने चुनावी रुझान तय कर दिए। कई पदों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। अधिक मतदान के कारण परिणामों को लेकर दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।


युवा और अनुभवी नेतृत्व का संतुलन

इस चुनाव की खास बात युवा और अनुभवी नेतृत्व का संतुलन रही। अध्यक्ष पद पर रजनीश सिंह बघेल की जीत के बाद युवा अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। अधिवक्ताओं का मानना है कि नई टीम आधुनिक सोच और अनुभव के समन्वय से बार की कार्यप्रणाली में सुधार, अधिवक्ता हितों की सुरक्षा और पेशेवर सुविधाओं के विस्तार की दिशा में काम करेगी।



जीत की खुशी में जश्न

परिणाम घोषित होते ही हाईकोर्ट परिसर और शहर में जश्न का माहौल बन गया। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने पटाखे फोड़े और फूल-मालाओं से स्वागत किया। देर रात तक बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। शहर के विभिन्न होटलों में समर्थकों और अधिवक्ताओं के बीच जश्न और बैठकों का दौर चलता रहा।

Related Posts

1 of 175