रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए आईएएस रजत बंसल पर बड़ा भरोसा जताया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रजत बंसल को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
रजत बंसल को न केवल मुख्यमंत्री सचिवालय की जिम्मेदारी दी गई है, बल्कि उन्हें कई ‘हाई-प्रोफाइल’ विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अब वे इन महत्वपूर्ण पदों का कामकाज भी संभालेंगे:
- आयुक्त, जनसंपर्क: सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने और मीडिया समन्वय की पूरी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।
- संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म: प्रदेश के खनिज संसाधनों के प्रबंधन और संचालन का जिम्मा।
- प्रबंध संचालक (MD), छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम: राजस्व के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण निगमों में से एक।
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), संवाद: सरकारी विज्ञापन और प्रचार-प्रसार की नोडल एजेंसी की कमान।
रजत बंसल को एक साथ इतने महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार मिलना यह दर्शाता है कि शासन की नजर में वे एक ‘ट्रबलशूटर’ और कुशल प्रशासक हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में उनकी मौजूदगी से सीएम के कामकाज में और गति आने की उम्मीद है। वहीं, जनसंपर्क और खनिज जैसे विभागों में उनके अनुभव का लाभ सरकार को मिलेगा।










