Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ यात्रियों को झटका, 1 मार्च तक की ये ट्रेनें हो गई रद्द, देखिये लिस्ट

मंडल के रोबर्टसन-खरसिया सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 311 में गर्डर डि-लांचिंग एवं सक्ती-बाराद्वार सेक्शन के मध्य फाटक संख्या 324 में गर्डर लांचिंग तथा रायगढ़ –किरोड़ीमल नगर सेक्शन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य ब्लॉक लेकर किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | जिसका विवरण नीचे दिया गया है।

रद्द होने वाली गाडियां:-

  1.  दिनांक 27 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  2. दिनांक 27 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  3. दिनांक 01 मार्च 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
  4.  दिनांक 28 फरवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाडियां:-

  • दिनांक 27 फरवरी एवं 01 मार्च 2026 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी।
  • इसी प्रकार दिनांक 27 फरवरी एवं 01 मार्च जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी ।

Related Posts

किसानों की समृद्धि और खुशहाली से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अन्नदाता देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़…

1 of 195