Trendingदेश

जेल में रहे या बाहर; छोटे सरकार ही है मोकामा के असली किंग, अनंत सिंह ने जीता चुनाव, विरोधियों को चटाई धूल

नई दिल्ली। छोटे सरकार यानी मोकामा के किंग बाहुबली अनंत सिंह ने चुनाव में जीत का परचम लहरा दिया है। उन्होंने महागठबंधन की प्रत्याशी और सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को 28206 वोटों से चुनाव हरा दिया है। अनंत सिंह को कुल 91406 वो मिले, जबकि वीणा देवी को 63210 वोटों से संतोष करना पड़ा और वो दूसरे नंबर पर रहीं। हालांकि, आधिकारिक ऐलान बाकी है।

छोटे सरकार की इस जीत ने साबित कर दिया है कि मोकामा के असली किंग अनंत सिंह ही है। वह चाहे बाहर रहे या जेल में, मोकामा में दबदबा उनका ही होगा। अपने बेबाक अंदाज के लिए फेमस छोटे सरकार अभी जेल में है। बता दें कि मोकामा सीट देश में सबसे चर्चित सीट रही, और हो भी क्यों ना, जब छोटे सरकार मैदान में होते है, अपने बोलने के अंदाज, काला चश्मा और विरोधियों को साफ़-साफ़ चेतावनी ये सबका का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है।

इस विधानसभा चुनाव में छोटे सरकार के सामने महागठबंधन की प्रत्याशी और सूरजभान की पत्नी और जनसुराज के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष मैदान में थे। लेकिन छोटे सरकार ने अपने तूफ़ान में विरोधियों का तिनका बिखेर दिया। वो एक बड़े अंतर से चुनाव जीत गए है, लेकिन वो फिलहाल जेल में है।

छोटे सरकार की बेबाक और दबंग राजनीति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, चुनाव परिणाम आने से पहले ही उनके घर करीब 50 हजार लोगों के लिए भोज की व्यवस्था शुरू हो गई थी। जेल जाने से पहले उन्होंने कहा था कि अब मोकामा की जनता ये चुनाव लड़ेगी। और अब जनता ने अपना मत देकर छोटे सरकार को अपना फैसला भी सुना दिया है कि वह अपने नेता के साथ है।

मोकामा में जश्न की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें उनके आवास पर हलवाई खाना बनाने में लगे हुए हैं। काउंटिंग शुरू होने के बाद से ही आवास पर ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गई थे। अनंत सिंह के समर्थक सुबह से ही आवास पर डेरा डाले हुए हैं। जीत के साथ ही अब उनको इंतजार है तो केवल अपने नेता की, जो फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं।

Related Posts

रायपुर ब्रेकिंग: देवेंद्र इलाके के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, VIDEO

रायपुर: रायपुर के देवेंद्र इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रानिक फैक्ट्री में अचानक आग…

1 of 240