भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली दो टेस्ट मातु की सीरीज का पहला मैच आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने अपनी पहली पारी में विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। वाशिंगटन सुंदर और केएल राहुल 13 रन पर नाबाद हैं।
इस मैच का टॉस अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में सिर्फ 159 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत अच्छी नहीं रही। बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल 12 रनों के निजी स्कोर पर तेज गेंदबाज मार्को जानसेन का शिकार हो गए। इसके बाद केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय टीम को पहले दिन के खेल में कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
कोलकाता टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया। हालांकि साउथ अफ्रीकी टीम ने सधी हुई और तेज शुरुआत की थी। भारतीय टीम को पहली सफलता जसप्रीत बुमराह ने रयान रिकेल्टन के रूप में दिलाई। रियान बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए. रयान जब आउट हुए तो वो अफ्रीकी पारी का 11वां ओवर था, वहीं बुमराह का 6 ओवर था; इसके बाद बुमराह ने अपने सातवें ओवर में एडेन मार्करम को भी विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों लपकवा दिया। मार्करम जब आउट हुए तो अफ्रीकी टीम का स्कोर 62/2 हो गया।
इसके बाद स्कोर में 9 रन और जुड़े और कुलदीप यादव ने अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को लेग स्लिप पर तैनात ध्रुव जुरेल के हाथों लपकवाया। लंच तक साउथ अफ्रीका टीम का स्कोर 105/3 (27 ओवर्स) था। लेकिन लंच के तुरंत बाद ही कुलदीप का मैजिक फिर चला और उन्होंने खतरनाक लग रहे वियान मुल्डर को LBW आउट किया. मुल्डर के आउट होने के बाद टोनी डी जोरजी भी 24 रन पर बुमराह की अंदर आती गेंद पर LBW हो गए।
इसके बाद अफ्रीकी टीम थोड़ी ही संभली लग रही थी, लेकिन फिर सिराज का जादू चला। उन्होंने अपने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। पहले उन्होंने काइल वेरेने को आउट किया, इसके बाद उन्होंने मार्को जानसेन का शिकार किया। इस तरह अफ्रीकी टीम का स्कोर 147/7 हो गया. वहीं चायकाल से कुछ देर पहले कॉर्बिन बॉश अक्षर पटेल की गेंद पर 3 रन बनाकर LBW हो गए। फिर बुमराह ने साइमन हार्मर (5 रन) और केशव महाराज (0 रन) के विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की पारी समेट दी। बुमराह ने 27 रन देकर 5 विकेट झटके।










