Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: एंबुलेंस में हुई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत: जिला अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

Chhattisgarh Local News in Hindi: सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे हैं। सूरजपुर जिले के ग्राम लाछा निवासी 37 वर्षीय कविता सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि रात में अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक इलाज कर महिला को सुबह करीब 4 बजे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

रास्ते में ही हुआ प्रसव, नवजात मृत

Chhattisgarh Local News in Hindi: परिजन एंबुलेंस से महिला को लेकर अंबिकापुर जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ी और एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। जन्मा बच्चा मृत था। स्थिति गंभीर होने के बाद परिजन सुबह 6.50 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच कर कविता को भी मृत घोषित कर दिया। लगातार दो मौतों से परिवार शोक में है।

पति का आरोप- “अस्पताल में रातभर कोई डॉक्टर नहीं था”

Chhattisgarh Local News in Hindi: मृतका के पति ने कहा कि वह रात में पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिले। नर्सिंग स्टाफ ने बोतल चढ़ाने के बाद सुबह रेफर कर दिया। “अगर समय पर डॉक्टर मिल जाते तो मेरी पत्नी और बच्चे की जान बच सकती थी,” उनका कहना है।

अस्पताल प्रबंधन ने कही ये बात

Chhattisgarh Local News in Hindi: अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के प्रसव विभाग प्रभारी डॉ. अविनाशी कुजूर ने बताया कि महिला को सूरजपुर से सुबह 4.30 बजे रेफर किया गया था और 6.30 बजे अस्पताल लाई गई। जांच में प्रसूता की पल्स नहीं चल रही थी। बाद में पता चला कि एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएमएचओ ने डॉक्टर न होने के आरोप खारिज किए

Chhattisgarh Local News in Hindi: सूरजपुर के सीएमएचओ डॉ. कपिल देव पैकरा ने कहा कि महिला की हालत पहले से गंभीर थी, शरीर में सूजन, हाई बीपी और खून की कमी। प्राथमिक उपचार के बाद ही उसे रेफर किया गया था। उन्होंने रात में डॉक्टर अनुपस्थित रहने के आरोपों को असत्य बताया और कहा कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

परिजन न्याय की मांग पर अड़े

Chhattisgarh Local News in Hindi: लगातार दो मौतों से सदमे में डूबे परिजन स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई और जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।

Related Posts

रायगढ़ में हैवानियत: पति को पीटकर बंधक बनाया, फिर पत्नी के साथ 3 दरिंदों ने किया गैंगरेप; 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले से एक…

1 of 259