Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

विवेकानंद एयरपोर्ट पर पार्किंग विवाद, युवक और कर्मचारी आपस में भिड़े

राजधानी रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट में पार्किंग कर्मचारी और आम नागरिक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट गया युवक पार्किंग कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगा रहा है।

युवक का आरोप है की पार्किंग के एक कर्मचारी श्याम तिवारी ने उनके साथ मारपीट की इस दौरान उनके हाथ पर चोट भी आई। विवाद बढ़ने के बाद जब पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोप लगाने वाले युवक दिव्यश कुमार सिंघानिया ने ही पहले मारपीट शुरू की थी इसके बाद उसे चोट आई।

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने युवक और पार्किंग कर्मचारियों को थाने चलकर शिकायत करने की बात कही, तो युवक बहाना बनाकर वहां से भाग निकला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

कैबिनेट की बड़ी बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर, उद्योग, सड़क, डिजिटल सिस्टम और बिजली क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक…

भालू के खूनी तांडव से दहला छत्तीसगढ़, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत; वन विभाग की गाड़ी पर भी बोला हमला

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भालू के हमले का एक बेहद वीभत्स और दहला देने…

1 of 445