Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर: तेज रफ्तार वाहन ने 9 गौवंशों को कुचला, हादसे के बाद इलाके में आक्रोश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही का दर्दनाक मामला सामने आया है। रतनपुर रोड स्थित गतौरी के पास देर रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद गौवंशों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 9 गौवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और गौसेवक मौके पर पहुंचे। घायल बछड़े को इलाज के लिए छतौना स्थित गौ सेवा धाम ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

इस हादसे के बाद गौसेवकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने अज्ञात वाहन चालक की जल्द पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं, जिन पर रोक लगना जरूरी है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Related Posts

कथित जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत का मामला, एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन और ग्रामीण, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम पुराना खरवे में हुए चर्चित कथित…

1 of 444