Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- सड़क नहीं होने से खाट बनी एंबुलेंस, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को उठाकर ले जाते हैं ग्रामीण

दंतेवाड़ा। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में विकास के दावों के बीच एक गांव की तस्वीर चिंता बढ़ाने वाली है। जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बालपेट के पटेलपारा में आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नहीं पहुंच सकी है।

सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती, जिसके चलते बीमार लोगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को खाट पर लिटाकर कई किलोमीटर पैदल मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। इसके बाद ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा पाता है।

बारिश में बढ़ जाती है परेशानी

ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दिनों में कच्चा रास्ता कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे आवागमन और मुश्किल हो जाता है। कई बार समय पर इलाज नहीं मिलने से लोगों की जान तक जा चुकी है।

कई बार कर चुके हैं मांग

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि गांव में सड़क और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

विकास के दावों पर सवाल

जिला मुख्यालय के इतने करीब होने के बावजूद गांव में सड़क की सुविधा नहीं होना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग की है।

Related Posts

भालू के खूनी तांडव से दहला छत्तीसगढ़, दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत; वन विभाग की गाड़ी पर भी बोला हमला

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भालू के हमले का एक बेहद वीभत्स और दहला देने…

1 of 444