Trendingछत्तीसगढ

बिहार नतीजों को डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया ऐतिहासिक, कहा- जनता ने विकास और सुशासन पर जताया भरोसा

रायपुर। बिहार चुनाव के रुझानों में NDA गठबंधन ने सबको चौकाते हुए दमदार वापसी की है। इसबार फिर NDA की सरकार बनती दिख रही है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

साव ने NDA के इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक परिणाम करार दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन पर भरोसा जताते हुए सभी भ्रामक प्रचारों को धता बताया है और डबल इंजन की सरकार को समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में NDA पर जनता के विश्वास ने साबित कर दिया है कि बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहता है।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, “बिहार के विकास के लिए जो जनादेश मिला है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। देश की राजनीति को बिहार के इस परिणाम से एक नई दिशा मिलेगी।”

Related Posts

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

CG NEWS- ड्रग तस्करों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 2.25 करोड़ का 1432 किलो अफीम पोस्त डोडा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस…

1 of 251