Trendingदेश

महुआ सीट से तेज प्रताप यादव की हालत पतली, 10 हजार वोटों से पिछड़े

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आज घोषित हो जाएंगे। इसके लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। महुआ से तेज प्रताप यादव चुनावी मैदान में है। इसकी भी काउंटिंग चालू है। ये सीट इस विधानसभा चुनाव में सबसे चर्चित सीट रही है। यहां मुकाबला है जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और राजद प्रत्याशी मुकेश रौशन और एलजेपी के संजय सिंह के बीच है।

तेज प्रताप ने पहली बार इसी सीट से चुनाव लड़कर राजनीति में कदम रखा था। 2020 में वे हसनपुर सीट से विधायक बने थे, लेकिन इस बार राजद से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाकर दोबारा महुआ से चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं, मुकेश रौशन 2020 में राजद के टिकट पर महुआ से जीत चुके हैं और इस बार सीट बचाने की कोशिश में हैं। महुआ में इस बार भाई बनाम पार्टी का दिलचस्प मुकाबला है।

Related Posts

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 448